देश की बेटियों-महिलाओ को घर बैठे पैसे का फायदा देने वाली बेस्ट महिला योजनाएं

Women Scheme: भारत में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा चार प्रमुख योजनाएं चलाई जा रही हैं: माझी लाडकी बहीण योजना, सुभद्रा योजना, महिला सम्मान बचत पत्र, और सुकन्या समृद्धि योजना। ये योजनाएं महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा, बचत, और सशक्तिकरण के अवसर प्रदान करती हैं, जिनमें अलग-अलग आयु और पात्रताएं होती हैं।

By allstaffnews@admin
Updated on
best-investment-schemes-for-women-in-india-

हमारे देश में केंद्र और राज्य की सरकारों ने महिलाओ को मजबूती देने को काफी योजना शुरू की है। इन सरकारी योजनाएं में काफी लेवल पर महिलाएं आर्थिक रूप से सुरक्षित होती है। आज के लेख में ऐसी ही 4 सरकारी स्कीम बताएंगे।

माझी लाडकी बहीण योजना

महाराष्ट्र की सरकार ने अगस्त में महिलाओ के लिए यह योजना शुरू की थी। अब स्कीम में अप्लाई करने की तारीख भी नवंबर 2024 तक बढ़ चुकी है।

निर्धारित पात्रताएं और शर्ते

  • राज्य की महिला निवासी ऑनलाइन अप्लाई कर सकती है।
  • महिला की आयु 21 से 65 साल के मध्य हो।
  • विवाहित, अविवाहित, परित्याग, तलाकशुदा और बेसहारा महिला आवेदन कर सकेगी।
  • किसी बैंक में खाता हो।
  • परिवार की सालाना इनकम 2.5 लाख रुपए से अधिक न हो।

अप्लाई करने का तरीका

ऑनलाइन आवेदन न कर पाने पर आंगनबाड़ी सेवक/ पर्यवेक्षक मुख्य सेवक/ सेतु सुविधा केंद्र/ ग्राम सेवक/ समूह संसाधन व्यक्ति/ आशा सेवक/ वार्ड ऑफिसर/ CMM (सिटी मिशन मेनेजर)/ MNPA सेवक/ सहायता कक्ष प्रमुख के पास जाना होगा। सरकारी सेवा केंद्रों में इस योजना के लिए ऑनलाइन/ ऑफलाइन अप्लाई कर सकेंगे। अप्लाई करने में फीस नहीं देनी है और नारी शक्ति दूत एप से रजिस्ट्रेशन होगा।

सुभद्रा योजना

ओडिशा मंत्रिमंडल से सुबद्रा स्कीम के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। स्कीम के दिशानिर्देशों के अनुसार, प्रत्येक महिला लाभार्थी साल में 2 बार कुल 10,000 रुपए पाएगी। इस प्रकार से 5 सालो में एक महिला 50 हजार रुपए पा सकेगी। इस रकम को डायरेक्ट महिला के आधार कार्ड से लिंक बैंक अकाउंट में डाला जाएगा। योजना में लाभार्थी को एक सुभद्रा डेबिट कार्ड भी मिलेगा।

Latest NewsFree UPSC Coaching 2025: अब बिना पैसे खर्च किए बन सकते हैं IAS/IPS – सरकार ने शुरू की ये शानदार स्कीम!

Free UPSC Coaching 2025: अब बिना पैसे खर्च किए बन सकते हैं IAS/IPS – सरकार ने शुरू की ये शानदार स्कीम!

निर्धारित पात्रताएं और शर्ते

  • ओडिशा की मूल निवासी हो।
  • महिला की आयु 21 से 60 साल चाहिए।
  • एक ही फैमिली की 2 से 3 महिला के पात्र होने पर उनको फायदा मिलेगा।
  • आर्थिक रूप से सम्पन्न महिलाएं, सरकारी ऑफिसर, आयकर दाता महिला आवेदन नहीं कर सकती है।
  • हर माह में 1,500 रुपए या ज्यादा की सरकारी मदद पाने वाली महिला अपात्र होगी।
  • 18 हजार रुपए या ज्यादा वार्षिक किसी योजना में पाने वाली महिला भी अपात्र होगी।

महिला सम्मान बचत पत्र

यह केंद्र सरकार की एक छोटी सेविंग स्कीम है। स्कीम में देशभर की महिलाएं निवेशक बन सकेगी। स्कीम को सिर्फ 2 साल के लिए 7.5% की ब्याज दर देने को शुरू किया है। स्कीम में मैक्सिमम 2 लाख रुपए तक का निवेश होगा।

निर्धारित पात्रताएं एवं शर्ते

  • देश की हर आयु की महिला निवेशक होगी।
  • नाबालिक कन्या के माता-पिता या कानूनन अभिभावक खाता ओपन कर पाएंगे।

सुकन्या समृद्धि स्कीम

यह योजना कन्याओं को 8.2% का वार्षिक ब्याज दे रही है। लाभार्थी को आयकर की धारा 80सी के अंतर्गत टैक्स में रिहायत भी मिलेगी।

निर्धारित पात्रताएं और शर्ते

  • न्यूनतम 10 साल की आयु होगा।
  • माता-पिता या कानूनी अभिभावक सिर्फ 2 बेटियों के अकाउंट ओपन कर सकेगे।
  • खाते में एक वित्त वर्ष में मिनिमम 250 रुपए और मैक्सिमम 1.50 लाख रुपए निवेश होंगे।
  • अकाउंट ओपन होने की डेट से 14 वर्षो तक निवेश हो सकेगा।
  • कन्या के 21 साल आयु का होने पर ही खाता मैच्योर होगा।

Latest NewsEmotional Cyber Fraud: किसी लड़की का रोता हुआ कॉल आया? एक जवाब में उड़ सकता है आपका बैंक बैलेंस!

Emotional Cyber Fraud: किसी लड़की का रोता हुआ कॉल आया? एक जवाब में उड़ सकता है आपका बैंक बैलेंस!

Leave a Comment